{"_id":"6ae6d21e9ee6d0232a03aa2d","slug":"video-azam-khan-was-produced-in-ghaziabad-court-amid-tight-security-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को किया गया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को किया गया पेश
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई।
दरअसल, आजम खान को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।
ईडी की टीम आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेनदेन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।