{"_id":"6a8edb02e40407913c08ee42","slug":"video-grand-procession-taken-out-in-pauni-on-eid-e-milad-un-nabi-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: ईद मिलाद-उन-नबी पर पौनी में निकला विशाल जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: ईद मिलाद-उन-नबी पर पौनी में निकला विशाल जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का संदेश
Nikita Gupta
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:54 PM IST
Link Copied
ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को पौनी के अप्पर बाजार स्थित जामिया मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर कारी मुहम्मद शफी कादरी ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना, आपसी भाईचारा कायम रखना और समाज में शांति बनाए रखना इस दिन का महत्वपूर्ण संदेश है।
उन्होंने बताया कि जामिया मस्जिद अप्पर बाजार से जुलूस की शक्ल में निकले लोग अमन और शांति का पैगाम देते हुए पूरिया से होकर मदरसा कलहद पहुंचेंगे, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।