Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cold intensifies in Una during morning and evening hours; minimum temperature reaches 7.2 degrees.

Una News: ऊना में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 7.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sun, 29 Nov 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cold intensifies in Una during morning and evening hours; minimum temperature reaches 7.2 degrees.
ऊना। जिले में सर्दी का असर अब सुबह और शाम के समय बढ़ने लगा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


सुबह के समय ठंडी हवाओं और कम तापमान के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। बाजारों में भी लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम में बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ने लगा है। जिले के गैर सिंचित क्षेत्रों में बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में किसान फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी की कमी होने लगी है। किसानों को चिंता है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। खासकर गेहूं की फसल के लिए समय पर नमी मिलना जरूरी है। ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed