Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Students received the message of values and inspiration, emphasis was laid on de-addiction and character building
{"_id":"68da51ef7c0aa122d2012d39","slug":"video-una-students-received-the-message-of-values-and-inspiration-emphasis-was-laid-on-de-addiction-and-character-building-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विद्यार्थियों को मिला संस्कार और प्रेरणा का संदेश, नशामुक्ति व चरित्र निर्माण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विद्यार्थियों को मिला संस्कार और प्रेरणा का संदेश, नशामुक्ति व चरित्र निर्माण पर दिया जोर
उपतहसील जोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी मन्यार में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीता संदेश भारती संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लद्दाखी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उनका संवाद विद्यार्थियों के लिए न सिर्फ प्रेरणादायक रहा, बल्कि जीवन मूल्यों को अपनाने की दिशा में एक सशक्त संदेश भी लेकर आया। अपने उद्बोधन में कृष्ण कुमार लद्दाखी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अच्छे इंसान और नैतिक व्यक्तित्व के निर्माण का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि चरित्र निर्माण ही सफलता की असली कुंजी है। नशामुक्ति पर बोलते हुए उन्होंने युवाओं को आगाह किया कि नशा शरीर आत्मा और भविष्य तीनों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक युवा ही स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है। भारतीय संस्कृति और परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने गुरु माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मान को जीवन की सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से गीता रामायण और उपनिषद जैसी महान कृतियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि हमारी संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अनोखी कला है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और समाज सेवा, नैतिकता तथा संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लद्दाखी जी के विचारों से बहुत प्रेरणा मिली है और वे नशे से दूर रहकर परिवार व समाज के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। अंत में विद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता संजीव रंगड़ा ने विद्यालय परिवार की ओर से कृष्ण कुमार लद्दाखी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।