Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Protest outside the DC office demanding the handover of the Peer-Nigah temple keys to the Panchayat.
{"_id":"6a882d80e612b7058c0ac50c","slug":"video-una-protest-outside-the-dc-office-demanding-the-handover-of-the-peer-nigah-temple-keys-to-the-panchayat-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पीरनिगाह मंदिर की चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग पर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पीरनिगाह मंदिर की चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग पर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
पीरनिगाह मंदिर की चाबियां ग्राम पंचायत को सौंपने का मुद्दा शुक्रवार को फिर गरमा गया। मांग को लेकर ग्रामीण सुबह डीसी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। बातचीत से समाधान नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव के बाद से वह चार बार मंदिर की चाबियां ग्राम पंचायत को सौंपने की मांग प्रशासन के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन अब तक इस मामले में कोई समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी ग्रामीण इसी मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मांग पूरी न होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए डीसी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण लगातार नारेबाजी करते रहे और मंदिर की चाबियां पंचायत को सौंपने की मांग पर अड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।