{"_id":"68fdbdb1ad8dcb48b506ebc1","slug":"video-una-people-in-badhera-listened-to-prime-minister-narendra-modis-mann-ki-baat-program-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बढेड़ा में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बढेड़ा में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बढेड़ा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह के साथ सुना गया। शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों से प्रेरणा ली। विशेष बात यह रही कि इस दौरान हरोली क्षेत्र के लोगों को लाइव टीवी पर आने का मौका भी मिला। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाओ अभियान की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि देश में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक बड़ा कदम रहा। उन्होंने कहा कि देशवासी जब देश में बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय कारीगरों, किसानों और उद्योगों को भी लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने आगे छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी देशवासियों से इसे स्वच्छता और सामूहिक एकता के साथ मनाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में सभी नागरिकों से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल खेलकूद का आयोजन नहीं बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।