{"_id":"6ad8ce3435270811dd0f1cf1","slug":"video-una-jaswant-rai-returned-home-amid-mothers-affection-and-love-of-loved-ones-people-became-emotional-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मां की ममता और अपनों के प्यार के बीच घर लौटा जसवंत राय, भावुक हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मां की ममता और अपनों के प्यार के बीच घर लौटा जसवंत राय, भावुक हुए लोग
ऊना।
मां की ममता, अपनों का साथ और घर लौटने की उम्मीद ने एक भावुक कहानी को हकीकत में बदल दिया। विदेश में बीमार पड़े कुठार बीत निवासी जसवंत राय आखिरकार अपने घर लौट आए। भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुनीत मोदगिल उन्हें विदेश से वापस लेकर गांव पहुंचे। जसवंत की घर वापसी की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला। टाहलीवाल समेत रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुनीत मोदगिल का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जसवंत राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जसवंत राय बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते विदेश में बीमार होने के बाद उन्हें वापस घर लाना आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल समय में भाजपा नेता पुनीत मोदगिल ने आगे आकर उनकी वतन वापसी के लिए प्रयास किए। उनके प्रयासों से जसवंत अपने परिवार के बीच पहुंच सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल को मानवीय संवेदनाओं और समाजसेवा की मिसाल बताया।
जसवंत राय की घर वापसी में देवभूमि संस्था ऊना ने भी महत्वपूर्ण प्रयास किए। संस्था के अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने जसवंत के उपचार में मदद करने के साथ-साथ उन्हें विदेश से वापस वतन लाने के लिए भी लगातार प्रयास किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।