{"_id":"6aed940390fc5c83f80a2013","slug":"video-una-dhanteras-market-shopping-crowd-gold-jewellery-vehicles-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर ऊना के बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन-ज्वेलरी से लेकर गाड़ियों तक जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर ऊना के बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन-ज्वेलरी से लेकर गाड़ियों तक जमकर खरीदारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:16 PM IST
Link Copied
धनतेरस के पावन अवसर पर ऊना के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। मुख्य बाजार से लेकर सर्राफा बाजार और अन्य मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार शुभ मुहूर्त में सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे।
धनतेरस पर पारंपरिक खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में सबसे अधिक भीड़ बर्तनों और ज्वेलरी की दुकानों पर रही। लोग शुभ मुहूर्त में अपनी पसंद के बर्तन और आभूषण खरीदते नजर आए।
दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए भी लोग शोरूम पहुंचे। ग्राहकों ने इंडक्शन, वाशिंग मशीन, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी की। धनतेरस के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी अच्छी चहल-पहल रही।
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी ग्राहकों की दिलचस्पी देखने को मिली। लोगों ने दोपहिया वाहनों से लेकर चारपहिया वाहनों तक की खरीदारी की। त्योहार के शुभ अवसर पर वाहन खरीदने को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह रहा।
ऊना के बाजारों में बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की खरीदारी से हर तरफ त्योहार की रौनक दिखाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।