{"_id":"6b02a49e73a5984f6a0511ad","slug":"video-third-himachal-senior-state-shooting-ball-championship-begins-maidi-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मैड़ी में शुरू हुई तीसरी राज्य स्तरीय सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मैड़ी में शुरू हुई तीसरी राज्य स्तरीय सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:45 PM IST
Link Copied
मैड़ी में रविवार को तीसरी हिमाचल प्रदेश सीनियर स्टेट शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। मैड़ी स्थित मॉडर्न प्राइवेट आईटीआई में आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों और तीन अकादमियों की टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं ग्राम पंचायत धुसाड़ा के वर्तमान प्रधान सतीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों का जिला ऊना में आयोजन होना क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। खेलों के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने संस्थान के एमडी अतुल ठाकुर की सराहना की। उन्होंने कहा कि फेंसिंग, कुश्ती और अब शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप जैसे आयोजन क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान पीएस ग्रुप मैड़ी के चेयरमैन एवं शूटिंग बॉल संघ ऊना के अध्यक्ष, शूटिंग बॉल संघ ऊना के चेयरमैन मनमोहन सिंह, हिमाचल प्रदेश शूटिंग बॉल संघ के चेयरमैन जितेश्वर दत्त और संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं मॉडर्न आईटीआई मैड़ी के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह राणा, पीएस इंटरनेशनल स्कूल मैड़ी के प्रधानाचार्य, मैड़ी की पूर्व प्रधान रीना ठाकुर और मॉडर्न आईटीआई मैड़ी के अनुदेशक विशाल चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।