{"_id":"6af594ba7a80d82d840d1166","slug":"video-kutlehar-jasana-panchayat-lakhruhn-drinking-water-problem-resolved-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: कुटलैहड़ की जसाना पंचायत में पेयजल समस्या का समाधान, हैंडपंप में मोटर लगने से छह परिवारों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: कुटलैहड़ की जसाना पंचायत में पेयजल समस्या का समाधान, हैंडपंप में मोटर लगने से छह परिवारों को मिलेगी राहत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:58 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जसाना के वार्ड लखरूंह में विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से आधा दर्जन परिवारों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। वार्ड में ठाकुर रूप सिंह पटियाल के घर के साथ स्थित हैंडपंप में मोटर डालकर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे आसपास रहने वाले करीब छह परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की परेशानी से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के चलते परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को विधायक विवेक शर्मा के ध्यान में लाया गया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद हैंडपंप में मोटर स्थापित कर पेयजल आपूर्ति बहाल की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।