Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth from Dangoh dies after being hit by a tractor

Una News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से डंगोह के युवक की मौत

Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth from Dangoh dies after being hit by a tractor
दौलतपुर चौक (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा में हुए हादसे में डंगोह निवासी 35 वर्षीय युवक अनूप ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रैक्टर और टैंक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनूप ठाकुर ड्यूटी के बाद ऊना से घर लौट रहा था। इसी दौरान गोंदपुर बनेहड़ा में एक ट्रैक्टर सेप्टिक टैंक के साथ संपर्क मार्ग की ओर मुड़कर चढ़ाई चढ़ने लगा। बताया जा रहा कि अचानक ट्रैक्टर पीछे की ओर आने लगा और बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनूप ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक पहुंचाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय ने बताया कि युवक के सिर पर गहरी चोट थी। सूचना मिलने पर अंब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 35 वर्षीय युवक की असामयिक मौत से डंगोह क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed