Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on installing new street lights in Una city will begin soon.

Una News: ऊना शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम जल्द होगा शुरू

Fri, 13 Nov 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 13 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Work on installing new street lights in Una city will begin soon.
ऊना। शहर के विभिन्न वार्डों और गलियों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। नगर निगम ऊना की ओर से शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। इसके तहत विभिन्न वार्डों और गलियों में जरूरत के अनुसार लाइटें स्थापित की जाएंगी। नगर निगम जल्द ही लाइटें लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर गलियों, संपर्क मार्गों और कम आवाजाही वाले क्षेत्रों में अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आती हैं। शाम ढलने के बाद इन क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को कई बार असुविधा झेलनी पड़ती है। ऐसे में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नगर निगम में शामिल हुए 14 पंचायत क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम की ओर से लाइटें लगाने के लिए विभिन्न वार्डों में स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत उन गलियों और सड़कों को ध्यान में रखा जाएगा, जहां रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने की आवश्यकता है। स्थान चयन के बाद संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित होने से रात के समय शहर की सड़कें और गलियां रोशन होंगी। इससे लोगों को पैदल चलने और वाहनों से आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। वहीं अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था होने से स्थानीय निवासियों की परेशानी भी कम होगी। नगर निगम की इस पहल से शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर जल्द कार्य शुरू होगा। इसे लेकर योजना तैयार की जा रही है।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed