फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   himachal debt 35555 crore loan sukhu government bjp questions development

ऊना: हिमाचल पर बढ़ता कर्ज या विकास की जरूरत? भाजपा ने सुक्खू सरकार से मांगा हिसाब, ₹35,555 करोड़ के नए ऋण का मुद्दा उठाया

Thu, 24 Sep 2026 03:33 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:33 PM IST
himachal debt 35555 crore loan sukhu government bjp questions development
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कर्ज को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से प्रदेश पर बढ़ते ऋण और उसके इस्तेमाल का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। सुमीत शर्मा ने दावा किया कि 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश का बकाया ऋण ₹1,01,863 करोड़ पहुंच चुका था और अब यह आंकड़ा ₹1.10 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। उन्होंने हाल ही में विधानसभा में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्रदेश सरकार ने ₹35,555 करोड़ का नया ऋण लिया है। सुमीत शर्मा ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर ऋण लेने के बाद सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस धन से प्रदेश में कितना विकास हुआ। उन्होंने सरकार से नए उद्योगों, बड़े अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और स्थायी रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल किए। साथ ही महिलाओं को ₹1500 मासिक आर्थिक सहायता, किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास और दूध खरीद से जुड़े वादों पर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव समेत आधारभूत ढांचे के लिए किए गए कार्यों तथा प्रदेश की आय बढ़ाने वाली नई परिसंपत्तियों के बारे में भी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। भाजपा प्रदेश सचिव ने दावा किया कि कर्ज लेने की प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष में भी जारी रही। उनके अनुसार जुलाई 2026 तक सरकार ₹2800 करोड़ का अतिरिक्त ऋण उठा चुकी थी। सुमीत शर्मा ने कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीति पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कर्ज पर निर्भर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के नाम पर लिया गया प्रत्येक रुपया भविष्य में प्रदेश की जिम्मेदारी बनेगा और इसे ब्याज सहित चुकाना होगा। सुमीत शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से यह तर्क दिया जाता रहा है कि पूर्व सरकार से मिले ऋण की किस्तें चुकाने के लिए नया ऋण लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तर्क के बावजूद यह सवाल बना रहता है कि प्रदेश की आय बढ़ाने और कर्ज पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़ों के साथ जनता को यह बताना चाहिए कि बढ़ते ऋण के बीच प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार को केवल पुराने कर्ज का हवाला देने के बजाय ऋण, विकास और राजस्व बढ़ाने के प्रयासों का पूरा हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि हजारों करोड़ रुपये का ऋण लेने के बाद हिमाचल प्रदेश को वास्तविक रूप से क्या मिला और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कौन-कौन से स्थायी काम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा

24 Sep 2026

हांसी के मिर्चपुर के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

24 Sep 2026

कानपुर: विकास दुबे के संग वायरल हुआ था केके शर्मा का वीडियो

24 Sep 2026

अयोध्या में काशीराम कॉलोनी के पास पलटी कार, युवक घायल

24 Sep 2026

गोंडा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

24 Sep 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को मेरा परिवार वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जालंधर में भाजपा नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला

24 Sep 2026
विज्ञापन

भिवानी में रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ ध्वजारोहण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

24 Sep 2026

हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

24 Sep 2026

Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बीच गर्मी का पलटवार, जैसलमेर में पारा 42.9° पार

24 Sep 2026

सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम

24 Sep 2026

उज्जैन: महाकाल का राजसी रूप देख भक्त हुए निहाल, मूंछों वाले राजाधिराज के रूप में हुए बाबा के दिव्य दर्शन

24 Sep 2026

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप

24 Sep 2026

मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मोटा नुकसान

24 Sep 2026

Meerut: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

23 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की रसधार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा के दर्शन कर नौनिहालों ने लिया आशीर्वाद

23 Sep 2026

उज्जैन 105वें फूलडोल समारोह की भव्य शुरुआत, खड़े हनुमान जी की झांकी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

23 Sep 2026

खंडवा: ओंकारेश्वर में मासूम तनुष की मौत का मामला फिर गर्माया, दो महीने बाद न्याय के लिए थाने पहुंचा परिवार

23 Sep 2026

Video: लखनऊ के इस कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां किताबों से निकली आगे

23 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड हाईवे पर मूंगफली लदी डीसीएम में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

23 Sep 2026

रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे सरकारी भवन, VIDEO

23 Sep 2026

हिसार: परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

23 Sep 2026

रतिया: दुकानों पर नशा बिकने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से मिलने का लिया निर्णय

23 Sep 2026

टोहाना: बस स्टैंड के गेट पर तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, दो घायल

23 Sep 2026

वाराणसी में सड़क हादसा, युवा ठेकेदार की माैत के चक्काजाम; VIDEO

23 Sep 2026

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने दो स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

23 Sep 2026

Video: अयोध्या में चार्जशीट पर अधिवक्ता संघ की आपत्ति, डेढ़ घंटे चली बहस

23 Sep 2026

Video: कचहरी की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी; दो ट्रक पीएसी तैनात

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed