{"_id":"6b040ddafeff052d250ef81c","slug":"video-bangana-college-drug-awareness-marathon-vivek-sharma-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: नशे के खिलाफ मैराथन में दौड़े कॉलेज विद्यार्थी, विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: नशे के खिलाफ मैराथन में दौड़े कॉलेज विद्यार्थी, विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:26 PM IST
Link Copied
उपमंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों ने कॉलेज विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने घरों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से बचाव और इससे छुटकारा पाने के लिए परिवार तथा समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवाओं को इस मुहिम का हिस्सा बनकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।