{"_id":"671deedc3561113092023055","slug":"video-anurag-thakur-said-aam-aadmi-party-leaders-are-giving-statements-for-cheap-popularity","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सस्ती लोकप्रियता के लिए दे रहे आम आदमी पार्टी के नेता बयान: अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सस्ती लोकप्रियता के लिए दे रहे आम आदमी पार्टी के नेता बयान: अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय योगा फेडरेशन ने वर्षों से योग को बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए फेडरेशन की पूरी टीम बधाई की पात्र है। अनुराग ठाकुर रविवार को 49वीं राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारो ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है और अगर ऐसा होता है तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी का प्रश्न किया। जिस पर अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि किसी न किसी भ्रामक और भृमित करने के बयान देने की आदत से मजबूर और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ राजनीतिक दल के लोग करते हैं। कुछ लोग जो जेल में काफी लंबा समय बिताकर आए भ्रष्टाचार करने को लेकर वह अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए इस तरह के बयान लोगों को गुमराह करने के लिए दे रहे हैं। योग हिमाचल देवभूमि ऊना में हो रहा है योग से लोग स्वस्थ भी रहेंगे और खेलों को प्रोत्साहन भी मिल रहा है। योग को वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूबरू कराया। यही बजह है कि 21 जून को आज योग दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने योगा के प्रचार प्रसार करने के लिए प्रतिभागियों को आह्वान किया। साथ ही अपने साथ 10 लोगों को योग सिखाने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।