फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress staged a protest against the FIR lodged against Rahul Gandhi.

Una News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a protest against the FIR lodged against Rahul Gandhi.
ऊना में राहुल गांधी पर उत्तराखंड में मामला दर्ज होने के विरोध में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रो
ऊना। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को राजनीतिक साजिश बताते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता झूठे मुकदमों और सरकारी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रखेगी। देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस देश के प्रत्येक नागरिक, महिला, छात्र और कार्यकर्ता के अधिकारों तथा न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed