फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus service from Daulatpur Chowk to Kalka at 5:20 AM discontinued.

सुबह 5:20 बजे दौलतपुर चौक से कालका जाने वाली बस सेवा बंद

Tue, 01 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Daulatpur Chowk to Kalka at 5:20 AM discontinued.
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक से सुबह करीब 5:20 बजे कालका के लिए चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह के समय चलने वाली यह बस ऊना सहित हमीरपुर, कांगड़ा, होशियारपुर और अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी थी।
बस सेवा बंद होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और कामगारों की आवाजाही प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 5:20 बजे दौलतपुर चौक से चलने वाली इस बस से बड़ी संख्या में यात्री ऊना पहुंचते थे और वहां से आगे हमीरपुर, कांगड़ा, होशियारपुर सहित अन्य स्थानों के लिए बसों की सुविधा लेते थे।
विज्ञापन

सुबह के समय समय पर ऊना पहुंचना जरूरी होने के कारण इस बस के बंद होने से यात्रियों की पूरी यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो गई है। दूसरी बसों की सीमित उपलब्धता के कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव शर्मा ने कहा कि सुबह की यह बस क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। ऊना पहुंचने के बाद यात्री आसानी से हमीरपुर, कांगड़ा और होशियारपुर की ओर जाने वाली बसें पकड़ लेते थे। बस बंद होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
कामगार विनोद कुमार ने बताया कि बद्दी सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कई लोग सुबह की इस बस पर निर्भर थे। बस बंद होने के कारण अब निजी वाहन या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे रोजाना यात्रा खर्च बढ़ गया है और समय पर ड्यूटी पहुंचने की चिंता भी बनी रहती है।

विद्यार्थी सौरभ ने कहा कि सुबह के समय सार्वजनिक परिवहन की सुविधा पहले ही सीमित रहती है। 5:20 बजे वाली बस बंद होने से विद्यार्थियों को समय पर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। निगम को यात्रियों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस सेवा जल्द बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed