{"_id":"677bf37eb6686990fb02d208","slug":"approval-letters-worth-rs-85-lakh-given-to-self-help-groups-una-news-c-93-1-ssml1048-142820-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वयं सहायता समूहों को दिए 85 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वयं सहायता समूहों को दिए 85 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र
ऊना। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत सोमवार को डीआरडीए हाल ऊना में ऋण दिवस आयोजित किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला के 50 स्वयं सहायता समूहों को लगभग 85 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। 2024-25 के लिए ऊना जिले को 19 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 10 करोड़ रुपये तक के ऋण अब तक स्वीकृत किए जा चुके हैं। स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत करने में ऊना जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस दौरान उपायुक्त ने बेहतरीन कार्य करने वाले बैंकों, खंड विकास अधिकारियों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध करवाएं, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय रहते प्राप्त किया जा सके। बता दें कि 10 से 25 दिसंबर तक स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंक लोन उपलब्ध करवाने के लिए ऋण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत 337 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ हरोली वीरेंद्र कुमार, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेतली, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार, एलडीएम ऊना लहरी मल, पीएनबी प्रबंधक हरोली अभिनव श्रीवास्तव, डीपीएम ज्योति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।