{"_id":"6ab50f8a882bec9b0609d7e7","slug":"video-video-three-day-event-marking-world-tourism-day-begins-at-solan-college-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व पर्यटन दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पर्यटन सप्ताह समारोह शुरू हो गया है। यह आयोजन महाविद्यालय के बीवॉक विभाग द्वारा 26 सितंबर तक किया जा रहा है। समारोह का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने किया। प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रमों में खेलकूद को शामिल करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गतिविधियों में उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शर्मा ने पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देता है। पहले दिन 24 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बैडमिंटन, वॉलीबाॅल, 100 मीटर दौड़, कबड्डी और रस्साकशी शामिल थे। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।