{"_id":"6ab5233bb5ab7233df048331","slug":"calcium-supply-stalled-in-solan-hospital-for-five-months-solan-news-c-176-1-sln1016-179873-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन अस्पताल में पांच माह से कैल्शियम की सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन अस्पताल में पांच माह से कैल्शियम की सप्लाई ठप
विज्ञापन
तीन बार रिमांइडर भेजने के बाद भी नहीं मिली सप्लाई
गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को दुकानों से लेनी पड़ रही दवा
अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा मरीजों को लिखी जाती है दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करीब पांच माह से कैल्शियम की गोलियों की सप्लाई नहीं पहुंची है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कंपनी को कई बार दवा की सप्लाई के लिए रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक दवा उपलब्ध नहीं हो पाई है। अस्पताल में कैल्शियम की दवा मुख्य रूप से स्त्री रोग और हड्डियों से संबंधित मरीजों को दी जाती है।
अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक मरीजों को कैल्शियम की गोलियां लिखी जाती हैं। इनमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करवाने वाली महिलाएं, कमजोर हड्डियों वाले मरीज और बुजुर्ग शामिल हैं। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में दाखिल गर्भवती महिलाओं को हो रही है। कई मरीजों को मजबूरन निजी मेडिकल दुकानों से दवा खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली कैल्शियम की गोलियां निजी दुकानों पर करीब 100 से 150 रुपये में मिल रही हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अस्पताल में रखा आपातकालीन स्टॉक भी खत्म हो चुका है। हालांकि दाखिल मरीजों और आपात स्थिति में अस्पताल प्रशासन स्थानीय स्तर पर कैल्शियम की दवा खरीदकर उपलब्ध करवा रहा है। इससे अस्पताल के बजट पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
दाखिल महिलाओं को अस्पताल दे रहा दवा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने कहा कि मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन लगातार कैल्शियम की दवा की मांग कर रहा है। कंपनी से दवा की सप्लाई आने का इंतजार है। अस्पताल में दाखिल महिलाओं को अस्पताल प्रशासन स्थानीय स्तर पर दवा खरीदकर उपलब्ध करवा रहा है, जबकि अन्य मरीज निजी दुकानों से दवा खरीद रहे हैं।