{"_id":"6ab523cf4e48df56c107ef22","slug":"bijeshwar-fair-in-bohli-starts-on-the-27th-wrestling-match-to-be-the-main-attraction-solan-news-c-176-1-sln1010-179843-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बोहली में बिजेश्वर मेला 27 से, दंगल रहेगा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बोहली में बिजेश्वर मेला 27 से, दंगल रहेगा आकर्षण
विज्ञापन
कबड्डी, रस्साकशी प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विधानसभा क्षेत्र कसौली की बोहली पंचायत के बोहली गांव में दो दिवसीय देव बिजेश्वर मेला 27 और 28 सितंबर को होगा। मेले का आयोजन देव बिजेश्वर युवा मंडल बोहली और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि मेले का शुभारंभ आराध्य देव बिजेश्वर की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ होगा।
मेले के पहले दिन 27 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 65 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की एंट्री सुबह 10 बजे तक होगी। विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 9,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 10 सदस्यीय टीमों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। विजेता टीम को 3,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी होगा। मेले के दूसरे दिन 28 सितंबर को दोपहर दो बजे से पारंपरिक दंगल होगा। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पहलवान हिस्सा लेंगे और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे।