{"_id":"6ad489f51e99195a4a061e74","slug":"video-solan-scorpio-driver-bus-glass-breaking-nh5-chaos-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में स्कॉर्पियो चालक का हंगामा, निजी बस के शीशे तोड़े; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़ और चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में स्कॉर्पियो चालक का हंगामा, निजी बस के शीशे तोड़े; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़ और चालक से मारपीट
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:27 PM IST
Link Copied
सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सब्जी मंडी के पास शनिवार को हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने पहले एक निजी बस के शीशे तोड़ दिए और इसके बाद मौके से फरार हो गया।
कुछ समय बाद चालक दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर तेज और खतरनाक तरीके से गाड़ी भगानी शुरू कर दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी के नीचे कोई व्यक्ति नहीं आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक सब्जी मंडी के पास से चंडीगढ़ की ओर भागने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने दूसरी लेन में जाकर गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और चालक के साथ मारपीट की।
घटना के दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
हंगामे की सूचना मिलने के बाद एएसपी सोलन रमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उनके मौके पर पहुंचने के बाद हालात नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। घटना के दौरान स्थिति बिगड़ने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।
घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात बाधित हो गया और सड़क पर जाम लग गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चालक ने निजी बस के शीशे किस वजह से तोड़े और पूरे मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।