{"_id":"6b0a80f6a09d7bc52f041e05","slug":"video-shailendra-stated-that-while-criticizing-the-govt-is-a-democratic-right-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र बोले- सरकार की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन सेना के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेंद्र बोले- सरकार की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन सेना के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र ने प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी की भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध में देश के राष्ट्रीय स्वाभिमान और भारतीय सेना के सम्मान को विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है। शैलेंद्र ने कहा कि भारतीय सेना देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। सेना के शौर्य और पराक्रम पर राजनीतिक बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी राजनीतिक दल की हार-जीत या दूसरे देश की सैन्य क्षमता की तुलना करते हुए ऐसी टिप्पणी करना जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।