Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nagar nigam meeting

Solan News: तीन वार्डों के लिए आईं डिजिटल डोर प्लेटें, स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी

Fri, 27 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में पड़ोसी पंचायतों से कूड़ा उठाने पर बनी सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू कर रही है। शहर के प्रत्येक घर के बाहर डिजिटल डोर प्लेट लगाई जाएंगी, जिन्हें स्कैन करने पर भवन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। शुक्रवार को नगर परिषद की बैठक में इस योजना सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। डिजिटल डोर प्लेट योजना के तहत फिलहाल वार्ड नंबर पांच, सात और नौ के लिए प्लेटें पहुंच चुकी हैं। शेष वार्डों के लिए भी जल्द ही प्लेटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने शहरवासियों से इस कार्य में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की। इस पहल से भवनों की पहचान और संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में इस डिजिटल व्यवस्था के साथ कई अन्य सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। बैठक में पड़ोसी पंचायतों से कूड़ा उठाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस पर सहमति बनी कि जब तक संबंधित पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थायी स्थान चिह्नित नहीं हो जाता, तब तक अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत नगर परिषद और संबंधित पंचायतों के बीच समझौता किया जाएगा। निर्धारित शुल्क लेकर नगर परिषद की ओर से पंचायतों का कूड़ा उठाया जाएगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। पंचायतों से नगर परिषद के क्षेत्र में आने वाले नालों की सफाई दोनों विभाग मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में करेंगे।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से लगाए गए जुर्माने की राशि पर भी चर्चा हुई। करीब 11.85 लाख रुपये की इस राशि को माफ करने या बुनियादी ढांचा बढ़ाने के लिए वापस देने पर सहमति बनी। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, पार्षद मोनिशा शर्मा, सुषमा गुप्ता, रजनी सिंगला, सीमा शर्मा, नंदिनी सूद, निशा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed