{"_id":"6afff83a522fcd5b4f016508","slug":"video-saurabh-eleven-vs-balgyaane-eleven-quarter-final-shalaghat-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शालाघाट में सौरभ इलेवन और बलग्याणे इलेवन के बीच रोमांचक क्वार्टर फाइनल, 107 रन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शालाघाट में सौरभ इलेवन और बलग्याणे इलेवन के बीच रोमांचक क्वार्टर फाइनल, 107 रन का लक्ष्य
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:05 PM IST
Link Copied
अर्की के शालाघाट मैदान में चल रही स्वर्गीय धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। आज का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सौरभ इलेवन और बलग्याणे इलेवन के बीच खेला जा रहा है।
मुकाबले में सौरभ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 106 रन बनाए और बलग्याणे इलेवन के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा है। अब बलग्याणे इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरेगी।
इस मुकाबले को लेकर मैदान में क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह बना हुआ है। दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है।
इससे पहले बीते कल बनिया देवी और अंबिका इलेवन बथालंग की टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।