{"_id":"6a59cf0008a3a645fa090a24","slug":"video-nalagarh-vivekananda-shiksha-kunj-science-exhibition-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: विवेकानंद शिक्षा कुंज में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने मॉडलों से दिखाई नवाचार की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: विवेकानंद शिक्षा कुंज में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने मॉडलों से दिखाई नवाचार की झलक
हिमुडा कॉलोनी स्थित विवेकानंद शिक्षा कुंज में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, बीज अंकुरण, वर्षा जल संग्रहण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के एमडी मयंक सिंघल, प्रबंधक सुमति सिंघल, प्रधानाचार्य शिवानी सिंघल सहित विद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।