{"_id":"6ac8be54c8015dafea0269c8","slug":"video-kandaghat-training-newly-elected-ward-members-solan-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कंडाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 9 पंचायतों के 50 वार्ड सदस्य ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कंडाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 9 पंचायतों के 50 वार्ड सदस्य ले रहे भाग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:43 PM IST
Link Copied
विकास खंड कंडाघाट के पंचायत समिति सभागार में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। वीरवार को शिविर तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को कृषि, बागवानी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
इस प्रशिक्षण शिविर में छावशा, कवारग, देलगी, पौधना, कोट, बाशा, बीशा, सिरीनगर और मही ग्राम पंचायतों के कुल 50 वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों और पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका से अवगत कराया जा रहा है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें। प्रशिक्षण से प्रतिनिधियों को पंचायतों में विकास योजनाओं और गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल करने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।