फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Successful trial of tomato processing unit in Solan

Solan News: सोलन में टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट का सफल ट्रायल

Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी इसकी कमान
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री करेंगे शुभारंभ
एनआरएलएम योजना के तहत सलोगड़ा में स्थापित की इकाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन और इसके आसपास के क्षेत्रों के टमाटर उत्पादक किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। क्षेत्र के पहले टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट का सलोगड़ा में सफल ट्रायल कर लिया गया है। बीडीओ कार्यालय सोलन की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्थापित इस यूनिट का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। अगले सप्ताह तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल इस यूनिट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

यूनिट के शुरू होने से सोलन और समीपवर्ती इलाकों के टमाटर उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा और सीजन में टमाटर खराब होने या कम दामों पर बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। बीडीओ सोलन मंजुला कंवर ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल प्रोसेसिंग करेंगी, बल्कि इसकी मार्केटिंग की जिम्मेदारी भी खुद संभालेंगी। उत्पाद की बेहतर मार्केटिंग के लिए सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय का सहयोग लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के तकनीकी सहयोग से एक विशेष मार्केटिंग एप भी तैयार की जाएगी। प्रारंभिक चरण में कार्य छोटे स्तर पर शुरू किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस प्रक्रिया और विपणन में पूरी तरह निपुण हो जाएंगी, इसका दायरा और अधिक बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed