{"_id":"6ac5cc2f59d16d6cb70dea7b","slug":"video-chambaghat-flyover-canter-accident-solan-driver-injured-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: चंबाघाट फ्लाईओवर पर दूसरी लेन में जा घुसा सेब से भरा कैंटर, डिवाइडर से टकराया चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: चंबाघाट फ्लाईओवर पर दूसरी लेन में जा घुसा सेब से भरा कैंटर, डिवाइडर से टकराया चालक घायल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:05 AM IST
Link Copied
परवाणू-शिमला फोरलेन पर चंबाघाट फ्लाईओवर में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सेब से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा पहुंचा और डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में कैंटर चालक भी घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कैंटर चालक रामपुर से सेब लेकर परवाणू मंडी की ओर जा रहा था। देर रात चंबाघाट फ्लाईओवर पर अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया।
इसके बाद कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
देर रात होने के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही भी थी। ऐसे में हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कैंटर किस परिस्थिति में अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में पहुंचा।
फिलहाल घायल चालक का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।