{"_id":"6b01a42286e0382f40079afc","slug":"bote-stopped-in-river-solan-news-c-176-1-sln1003-185115-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कोलडैम में शाफ्ट टूटी, नाव में भरा पानी, 30 ग्रामीणों की अटकीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कोलडैम में शाफ्ट टूटी, नाव में भरा पानी, 30 ग्रामीणों की अटकीं सांसें
विज्ञापन
बोही गांव के ग्रामीणों को नदी पार करवाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोट, शुक्रवार को बीच नदी
डिपो से राशन लेकर नाव पर सवार होकर घर लौट रहे थे बोही गांव के ग्रामीण, दूसरी बोट से किए रेस्क्यू
शाफ्ट टूटने से नाव में भरने लगा पानी, लोगों में फैली घबराहट
आज तक नहीं बन पाई गांव में सड़क, स्कूली बच्चे भी करते हैं नाव में सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की की ग्राम पंचायत बेरल के बोही गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोलडैम में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राशन डिपो से राशन लेकर लौट रहे करीब 30 ग्रामीणों की नाव कोलडैम में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। नाव की शाफ्ट टूटने से उसमें धीरे-धीरे पानी भरने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। उन्होंने लगातार पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक भरने से खतरा बढ़ रहा था। स्थिति को देखते हुए तत्काल दूसरी नाव मंगवाई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी नाव में स्थानांतरित किया गया।
ग्राम पंचायत बेरल के प्रधान जोगिंद्र ने बताया कि नाव की शाफ्ट टूट गई थी, जिस कारण लोग घबरा गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दूसरी नाव पहुंचने में देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षित सड़क किनारे पहुंचने पर इंतजार कर रहे परिजनों ने राहत की सांस ली।
इस घटना ने बोही गांव के लोगों की सुरक्षा और सड़क सुविधा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि शुक्रवार को कोई बड़ी अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है। सड़क निर्माण कार्य जिस स्थान पर रुका हुआ है, वहां खड़ी चढ़ाई होने के कारण लोगों को पैदल सफर करना पड़ता है। पहले इस रास्ते से आम आवागमन होता था, लेकिन अब यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को इस रास्ते में चढ़ने और उतरने में काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
बोही गांव के लोगों को राशन लेने के लिए ग्राम पंचायत बेरल के डिपो में जाना पड़ता है जो कोलडैम के दूसरी ओर है। इसलिए ग्रामीण नाव में सफर करते हैं। बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।