{"_id":"6ad4afe9560182cc6d00ef20","slug":"video-athena-public-school-solan-annual-function-students-cultural-performances-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के एथेना पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के एथेना पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:09 PM IST
Link Copied
एथेना पब्लिक स्कूल सोलन में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एसके झा और प्रधानाचार्य पद्मा झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अंग्रेजी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य और पाश्चात्य नृत्य सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी मेहनत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली।
समारोह के अंतिम चरण में विद्यालय के निदेशक ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य पद्मा झा ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक एसके झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।