{"_id":"67602aaf8e2aaaf052021e97","slug":"sahnali-and-volleyball-in-kabaddi-padiyar-team-became-the-winner-in-solan-news-c-176-1-ssml1040-134206-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में सहनाली और वॉलीबाल \nमें पडियार टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में सहनाली और वॉलीबाल
में पडियार टीम बनी विजेता
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
Link Copied
देवभूमि क्लब समत्याडी मांगन ने किया प्रतियोगिता का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की तहसील के मांगल (बागा) में देवभूमि क्लब समत्याडी की ओर से आयोजित कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सहनाली और बागा के बीच हुआ। इसमें सहनाली टीम विजेता बनी जबकि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पडियार ने बागा को हराया। प्रतियोगिता में मांगल बैरल और बागा करोग पंचायत की लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। समारोह में पूर्व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और नकद राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। युवाओं को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने देवभूमि क्लब समत्याडी को अपनी ओर से 8100 रुपये दिए और उपस्थित जनता का आभार जताया। इस अवसर पर प्यारे लाल चौहान, हीरालाल चौहान, हरि राम पंवर, नगीन ठाकुर, दौलत राम, प्रधान महिला मंडल समत्याडी रामप्यारी, लालमन चौहान उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।