{"_id":"6a8d6c1f5fb3e5b2d9014e3c","slug":"video-state-level-vaman-dwadashi-fair-to-be-organised-in-sarahan-sirmaur-from-23rd-to-25th-september-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सराहां में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सराहां में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला
राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 से 25 सितंबर तक सराहां में आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कानून एवं व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, परिवहन और बस सेवाओं, साफ-सफाई, अग्निशमन तथा चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के दौरान एसडीएम पच्छाद को मेला अधिकारी और डीएसपी पच्छाद को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने किया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, दयाल प्यारी, नीलम शर्मा, तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला आयोजन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।