{"_id":"6a05b549d8a8890744089fcc","slug":"video-sirmour-lover-poisons-partner-to-death-in-rented-room-in-barara-then-burns-body-in-kolar-forest-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: प्रेमी ने ही बराड़ा में किराये के कमरे में जहर देकर उतारा मौत के घाट, फिर कोलर के जंगल में जलाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: प्रेमी ने ही बराड़ा में किराये के कमरे में जहर देकर उतारा मौत के घाट, फिर कोलर के जंगल में जलाया शव
जिले में कोलर और धौलाकुआं के बीच सुखचेनपुर के जंगलों में एक युवती की हत्या के बाद अधजली हालत में मिले शव के सनसनीखेज मामले को हिमाचल व हरियाणा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामले में शातिर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सक्रियता और गहन जांच के बाद इस मामले की कड़ियां जुड़ीं, जिससे हत्या के इस गंभीर मामले का खुलासा हो सका। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया। आरोपी ने पहले बराड़ा में एक किराये के कमरे में युवती अमनदीप (32) को जहर पिलाकर मौत के घाट उतारा। फिर मामले में बचने के लिए शव को बोरे में भरकर रिक्शा के माध्यम से बाहर निकाला और बाद में गाड़ी में भरकर हरियाणा से सटे सिरमौर लेकर पहुंचा। यहां रात को धौलाकुआं-कोलर के बीच सुखचेनपुर के जंगल में नेशनल हाईवे के साथ ही शव को बाहर निकाला और पैट्रोल डालकर आग लगा दी ताकि साक्ष्य मिट जाए। वहीं, 12 मई को बराड़ा में परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले में सीसीटीवी खंगालते हुए जांच कर रही रही थी कि 13 मई को कोलर के समीप जंगल में शव मिलने की जानकारी माजरा पुलिस को मिली। इसके बाद यहां पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। वहीं, बराड़ा से लापता हुई लड़की के मामले में हरियाणा पुलिस ने हिमाचल पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद वीरवार देर रात को ही आरोपी नवीन, निवासी बराडा को पुलिस ने सिरमौर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती एक शिक्षक थी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। युवती करीब 5-6 सालों से युवक के संपर्क में थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि हरियाणा व हिमाचल पुलिस के संयुक्त प्रयास से जंगल में अधजली हालते में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मामले में हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया है। उन्होंने बताया कि युवती के शव का शुक्रवार को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।