{"_id":"689c6888e06aa00ba30d0781","slug":"video-sirmaur-protest-held-in-dadahu-against-eviction-from-government-land-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सरकारी भूमि से बेदखली के विरोध में ददाहू में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सरकारी भूमि से बेदखली के विरोध में ददाहू में किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय किसान सभा की जिला इकाई ने किसानों की सरकारी भूमि से बेहदखली के विरोध में बुधवार को ददाहू में प्रदर्शन किया। साथ ही एक ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष सतपाल मान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में किसानों ने कहा कि भूमि सुधार कानून का पूर्ण क्रियान्वयन करके उनकी आजीविका से जुड़े अधिकारों की रक्षा की जाए। सभी किसानों को पांच बीघा भूमि सुनिश्चित की जाए ताकि वह अपनी आजीविका आसानी से चला सके और भूमि सुधार से संबंधित सभी कानून को किसानों के हित में लागू किया जाए। किसानों ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) की गारंटी सुनिश्चित की जाने की भी मांग की। किसानों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने व बिजली के निजीकरण को तुरंत वापस लेने, किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ओर से की जा रही लूटपाट पर अंकुश लगाने का भी आग्रह किया। इस मौके पर संतोष कपूर, अमिता चौहान, मोहन पाल, मनीष, पुरान चंद, शमशेर अली, राकेश रमौल, किशन सिंह, पदम सिंह, प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, रूपलाल, बलबीर ठाकुर व सुरेंद्र सिंह सहित किसान सभा से जुड़े अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।