फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Youths have set up a community watch to stop trailers from taking shortcuts.

Sirmour News: शॉर्टकट से दौड़ रहे ट्रालों के खिलाफ युवाओं ने लगाया ठिकरी पहरा

Wed, 26 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youths have set up a community watch to stop trailers from taking shortcuts.
बद्रीपुर पंचायत में ठीकरी पहरा लगा कर रात को गांवों से होकर गुजरने वाले ट्रालों केा रोकते ग्राम
जामनीवाला-बद्रीपुर-पुरुवाला मार्ग पर देर रात ट्राले रोककर एनएच से जाने को कहा
विज्ञापन

युवाओं का आरोप - तेज रफ्तार भारी वाहनों से ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा
पुलिस टीम मौके पर पहुंची, ट्राला चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाने के निर्देश
कई ट्राले बिना नंबर प्लेट मिले, कुछ की प्लेट पर पुता था काला रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाहरी राज्यों से पांवटा साहिब पहुंच रहे ट्रालों की तेज रफ्तार और गांवों के संपर्क मार्गों से आवाजाही के खिलाफ ग्रामीण युवाओं का सब्र जवाब दे गया। मंगलवार देर रात युवाओं ने जामनीवाला-बद्रीपुर-पुरुवाला मार्ग पर ठिकरी पहरा लगाकर मोर्चा संभाला। इस दौरान गांव के रास्ते से गुजर रहे ट्रालों को रोककर उन्हें एनएच से जाने के लिए कहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ट्राला चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाने के निर्देश दिए।
भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता, अमन खापड़ा, अनिरुद्ध सिंह, नितेश श्रीवास्तव और अनुज समेत अन्य युवाओं ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बाहरी राज्यों के ट्राले बद्रीपुर-जम्बूखाला-पुरुवाला मार्ग से शॉर्टकट के तौर पर आवाजाही कर रहे हैं। तेज रफ्तार ट्रालों से ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस से कई बार इस मार्ग पर ट्रालों की आवाजाही रोकने की मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि मंगलवार देर रात बद्रीपुर शिव मंदिर के समीप से जम्बूखाला-पुरुवाला मार्ग तक निगरानी की गई। जामनीवाला-बद्रीपुर और पुरुवाला गुरुद्वारे के समीप सड़क पर ट्रालों को रोककर उन्हें एनएच मार्ग से जाने के लिए कहा गया। इस दौरान कुछ ट्राले बिना नंबर प्लेट के मिले, जबकि कुछ वाहनों की नंबर प्लेट पर काला रंग पुता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता ने आरोप लगाया कि नंबर प्लेट छिपाने का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि तेज रफ्तार ट्राला किसी हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाए तो उसकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
गुप्ता ने कहा कि यह मुद्दा स्थानीय लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। प्रशासन से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को स्वयं आगे आकर पहरा देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। युवाओं ने प्रशासन से पुरुवाला-जम्बूखाला-बद्रीपुर मार्ग पर ट्रालों की आवाजाही पूरी तरह रोकने की मांग की है।

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में उपायुक्त सिरमौर को भी अवगत करवा दिया गया है। ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

बद्रीपुर पंचायत में ठीकरी पहरा लगा कर रात को गांवों से होकर गुजरने वाले ट्रालों केा रोकते ग्राम

बद्रीपुर पंचायत में ठीकरी पहरा लगा कर रात को गांवों से होकर गुजरने वाले ट्रालों केा रोकते ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed