{"_id":"6acce8a9dc664ac5f30804a7","slug":"video-sirmaur-devotees-throng-trilokpur-temple-on-the-second-day-of-navratri-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: दूसरे नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: दूसरे नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
कालाअब। अश्विन शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सिरमौर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
त्रिलोकपुर मंदिर में सोमवार को करीब 4900 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस दौरान भक्तों ने माता के चरणों में 13,87,260 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। मंदिर में सिरमौर के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
जिला मुख्यालय नाहन स्थित कालीस्थान मंदिर में भी दूसरे नवरात्र पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं, रेणुकाजी के मंदिरों में भी भक्तों की आवाजाही बनी रही। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता भंगायणी मंदिर में भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
त्रिलोकपुर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।