{"_id":"6ac394cee725f927f00812be","slug":"video-sirmaur-administration-hears-traders-grievances-following-the-dadhau-market-shutdown-over-the-encroachment-issue-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अतिक्रमण मामले पर ददाहू बाजार बंद के बाद प्रशासन ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अतिक्रमण मामले पर ददाहू बाजार बंद के बाद प्रशासन ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
ददाहू। अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद के बीच सोमवार को ददाहू बाजार बंद रहा। बाजार बंद के बाद एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ददाहू पहुंचे और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों की ओर से दुकानों और सड़क की सीमा को लेकर उठाए गए मुद्दे पर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और व्यापारियों ने मंगलवार से दुकानें खोलने का निर्णय लिया। पंचायत प्रधान पंकज गर्ग और व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने दुकानों के आगे से काफी हद तक सामान और अतिक्रमण हटा लिया है, लेकिन इसके बावजूद छज्जे आदि हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। व्यापारियों ने इसी के विरोध में एक दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। बैठक में तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान, लोनिवि सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह, पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल, व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल, कारोबार कल्याण समिति के प्रदेश सदस्य रविंद्र गुप्ता, अमित सभरवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।