Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur: 11-day Havan-Yajna and the chanting of the Mahamrityunjaya Mantra 5.25 lakh times conclude at Renukaji pilgrimage site.
{"_id":"6a88433ff95f1b9f210bcd2c","slug":"video-sirmaur-11-day-havan-yajna-and-the-chanting-of-the-mahamrityunjaya-mantra-525-lakh-times-conclude-at-renukaji-pilgrimage-site-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: रेणुकाजी तीर्थ में 11 दिवसीय हवन-यज्ञ के साथ सवा पांच लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: रेणुकाजी तीर्थ में 11 दिवसीय हवन-यज्ञ के साथ सवा पांच लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप का समापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय सवा पांच लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप व रुद्री पाठ शुक्रवार को पूरा हुआ। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसमें आश्रम के संचालक और महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि सहित अन्य संत महात्माओं व श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति प्रदान की। 11 अगस्त से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ में पंडित आचार्य मोहन चंद त्रिपाठी के सानिध्य में 15 ब्राह्मणों ने एक साथ महामृत्युंजय व रुद्री पाठ का मंत्रों जाप करके सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि ने बताया कि श्रावण मास भगवान शंकर को समर्पित हैं। भगवान भोले शंकर प्रसन्न करने की कामना से इस महायज्ञ का योजना किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।