{"_id":"68d3bca23107d61a94095624","slug":"video-sa-1-examination-started-in-748-summer-schools-of-sirmour-district-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सिरमौर जिले के 748 ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शुरू हुई एसए-1 परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सिरमौर जिले के 748 ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शुरू हुई एसए-1 परीक्षा
जिला सिरमौर के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बुधवार से एसए-1 परीक्षा शुरू हुई। जिला के 10 ग्रीष्माकालीन शिक्षा खंडों ददाहू, खोडोवाला, माजरा, नाहन, पांवटा साहिब, संगड़ाह, सराहां, सतौन, सुरला और कफोटा के 748 प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पहले दिन अपने-अपने विषय का पर्चा दिया। पहले दिन छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी का पर्चा दिया। गौरतलब रहे कि इन 748 ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 517 प्राइमरी और 231 अपर प्राइमरी स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा के 28858 विद्यार्थी शामिल हैं, जो एसए-1 परीक्षा दे रहे हैं। जिला शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता व जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता और जिला की रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की सीखने के प्रतिफल की गुणवत्ता का आंकलन होगा। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर तक यह परीक्षा चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।