{"_id":"6b042cf4e14dba388208e42e","slug":"video-paonta-sahib-atmosphere-in-the-town-turns-devotional-with-gurbani-during-the-grand-nagar-kirtan-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब: भव्य नगर कीर्तन में गुरुवाणी से भक्तिमय बना नगर का वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब: भव्य नगर कीर्तन में गुरुवाणी से भक्तिमय बना नगर का वातावरण
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिखों के प्रथम श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकटोत्सव पर ऐतिहासिक गुरु की नगरी में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन निकला। शोभा यात्रा में आगे परंपरागत वेशभूषा में सुसज्जित पंच प्यारे निशांत साहिब थामे चल रहे थे। श्रद्धालु सड़क को पानी से धोते हुए साफ कर रास्ते में फूल वर्षा कर सजी-धजी गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी की अगुवानी कर रहे थे। गुरु का ध्वज लेकर चल रहे युवा व भजन मंडली पूरी सादगी से गुरु के भजनों में लीन रहे। पीछे गतका खेल रहे युवा अपने हैरतअंगेज करतबों से सभी को रोमांचित कर रहे थे। महिलाएं भजन-कीर्तन एवं गुरुवाणी कर पूरे नगर के वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं। सबसे पीछे बच्चे अपने नृत्य और अन्य कार्यक्रमों से सभी का मन मोह रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।