{"_id":"6aa12fbad08adcdeb50d6c97","slug":"video-nahan-stepco-sirmaur-utsav-2026-kamal-khan-star-night-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन के चौगान में सजा मेला, खरीदारी को उमड़ने लगे लोग; 18 को कमाल खान की स्टार नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन के चौगान में सजा मेला, खरीदारी को उमड़ने लगे लोग; 18 को कमाल खान की स्टार नाइट
Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:37 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक शहर नाहन एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है। पांचवां स्टेपको सिरमौर उत्सव-2026 12 से 18 सितंबर तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चौगान मैदान में व्यापारियों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं और मेले में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है।
उत्सव के दौरान 12 से 18 सितंबर तक प्रतिदिन विशाल मेले और प्रदर्शनियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, 15 से 18 सितंबर तक सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे उत्सव के दौरान शहर में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।
उत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को भव्य स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कमाल खान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध हिमाचली कलाकार मुसाफिर मनीष और प्रदेश के अन्य उभरते कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
उत्सव के समापन समारोह और स्टार नाइट में नाहन के विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार 15 सितंबर से सांस्कृतिक गतिविधियों का आगाज होगा। पहले दिन डांस प्रतियोगिता के साथ बेबी शो आयोजित किया जाएगा। 16 सितंबर को गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिताएं होंगी। 17 सितंबर को मॉडलिंग प्रतियोगिता का दूसरा राउंड और ग्रैंड फिनाले होगा।
खेल प्रेमियों के लिए भी खास इंतजाम
उत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के बाद शाम को स्टार नाइट का आयोजन होगा। इसमें कमाल खान, मुसाफिर मनीष समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।