फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan security tightened 150 police personnel section 163 till october 29 2026

सिरमौर: नाहन में 150 पुलिस जवानों का सुरक्षा घेरा, तनाव के बीच शहर शांत; 29 अक्तूबर तक धारा 163 लागू

Tue, 27 Oct 2026 04:28 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:28 PM IST
nahan security tightened 150 police personnel section 163 till october 29 2026
दो समुदायों के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद नाहन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वाल्मीकि चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में करीब 150 पुलिस जवानों के साथ रिजर्व बटालियन की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शहर में लगातार फ्लैग मार्च और निरीक्षण किया जा रहा है। तनाव के बीच फिलहाल शहर का माहौल शांतिपूर्ण है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बाहरी राज्यों से लोगों के पहुंचने और प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 29 अक्तूबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ सोशल मीडिया सामग्री से दूर रहने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। महर्षि वाल्मीकि चौक पर 23 अक्तूबर को हुए पथराव के बाद पुलिस प्रशासन किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क है। संवेदनशील स्थानों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 150 जवानों और रिजर्व बटालियन की टुकड़ियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। एसपी निश्चित सिंह नेगी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना प्राथमिकता है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा के अनुसार, रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर स्थानीय स्तर पर दोनों समुदायों के बीच संवाद और आपसी सौहार्द की तस्वीर सामने आई थी। गोबिंदगढ़ मोहल्ले के लोगों की अपील और सहमति के बाद शोभायात्रा पुराने मार्ग से निकाली गई। इस दौरान फूल बरसाकर भाईचारे का संदेश भी दिया गया था। इस घटनाक्रम से शहर में शांति बहाली की उम्मीद मजबूत हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी और 27 अक्तूबर को पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ सहित बाहरी राज्यों से लोगों के जुटने संबंधी इनपुट मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी। आशंका जताई गई कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से तनाव फिर बढ़ सकता है। जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 26 से 29 अक्तूबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। प्रतिबंध नाहन थाना क्षेत्र में दो सड़का से वाल्मीकि चौक होते हुए दिल्ली गेट तक और वाल्मीकि चौक से बस स्टैंड के प्रवेश द्वार तक सड़क के दोनों ओर लगते क्षेत्रों में लागू रहेंगे। आदेशों के तहत सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। बिना अनुमति सार्वजनिक रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल और यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं होगी। लाठी, डंडा, तलवार, गंडासा, कुल्हाड़ी और भाला सहित घातक हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा मशाल, पुतला या टायर जलाने, पटाखे फोड़ने तथा सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाले भाषण, नारे, पोस्टर, बैनर और दीवार लेखन जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। निर्धारित ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा बलों, दमकल विभाग, आवश्यक सेवाओं तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को आदेशों में निर्धारित छूट दी गई है। गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को वाल्मीकि चौक पर स्वागत द्वार लगाने या उसकी मरम्मत को लेकर वाल्मीकि मोहल्ले के लोगों और सिख समुदाय के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। इस दौरान बोतलें भी फेंकी गईं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे सदर थाना प्रभारी समेत छह से अधिक पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय लोग घायल हुए थे। घटना में सरकारी और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। घटना के बाद से प्रशासन दोनों समुदायों के बीच शांति और विश्वास बहाल करने के प्रयासों में जुटा है। रविवार को शोभायात्रा के दौरान दिखाई दिया भाईचारा राहत देने वाला रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी गतिविधियों और बाहरी लोगों के संभावित आगमन की आशंका के चलते पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दी प्रतिक्रिया

27 Oct 2026

मोगा में फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार

कोटकपूरा में किसान नेता की हिरासत पर हंगामा, थाना सिटी के बाहर सड़क जाम कर धरना

छत्तीसगढ़: गूगल मैप के भरोसे तालाब की मेड़ तक पहुंची कार, बाल-बाल बची चालक की जान; ऐसे हो गया धोखा

27 Oct 2026

भिवानी के लोहारू में वन विभाग की भूमि पर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

27 Oct 2026
विज्ञापन

बदायूं: सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़ों की कराई गई शादी, देखें वीडियो

27 Oct 2026

बदायूं: भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

27 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, कृषि विश्वविद्यालय में 14 टेबलों पर शिक्षक और स्नातक खंड के वोटों की गिनती

27 Oct 2026

मेरठ: सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम, साइबर एक्सपर्ट ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

27 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में आठ टेबलों पर वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

27 Oct 2026

VIDEO: मतगणना में धांधली का आरोप, सपा पदाधिकारियों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

27 Oct 2026

VIDEO: खेरागढ़ में एमएलसी चुनाव के लिए पुनर्मतदान, डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार पहुंचे; सुरक्षा के सख्त इंतजाम

27 Oct 2026

सपा नेताओं ने पहड़िया मंडी में रातभर की पहरेदारी, कहा- प्रशासन लापरवाह हो गया है; VIDEO

27 Oct 2026

अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या

27 Oct 2026

श्री गुरु रामदास जी के 492वें प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

27 Oct 2026

कनाडा में गैंगस्टर अमृतपाल बाठ हिरासत में

जीत को लेकर आश्वस्त हैं डॉ. संजयन त्रिपाठी, बोले- जमीनी फीडबैक सकारात्मक

27 Oct 2026

VIDEO: मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

27 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना पारदर्शी और सुचारू तरीके से जारी: डीएम

27 Oct 2026

एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, VIDEO

27 Oct 2026

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर आज मतगणना

27 Oct 2026

कुल्लू: सतिंदर सरताज, डाबे राम कुल्लवी और फिदौस बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

27 Oct 2026

उरई: कोंच बस स्टैंड पर दहल उठा इलाका, टायर की दुकान में अचानक लगी भीषण आग

27 Oct 2026

फिरोजपुर के गुरुहरसहाए के खेत से मिली हेरोइन

फिराेजपुर में धान लिफ्टिंग का काम धीमा, उठान की धीमी रफ्तार से मंडियों में बढ़ रहा दबाव

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर एसएसपी ने दी जानकारी

27 Oct 2026

शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, खरगे का पुतला जलाने की कोशिश पर पुलिस से धक्कामुक्की

27 Oct 2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना करते कर्मचारी

27 Oct 2026

सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से तीन लोगों की मौत

27 Oct 2026

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: 14 टेबलों पर मतों की गिनती शुरू

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed