{"_id":"6accb4da465d29dbed03aaab","slug":"video-nahan-pm-shri-school-seven-day-nss-camp-concludes-anti-drug-play-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन स्कूल में नशे के खिलाफ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश, सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन स्कूल में नशे के खिलाफ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश, सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:52 PM IST
Link Copied
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुषमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, वंदे मातरम और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। परमजीत ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ एक नाटक का मंचन किया। इसके माध्यम से समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस गीत भी गाया गया। स्वयंसेवी दिव्या ने सात दिवसीय शिविर के दौरान हुई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्वरचित कविता का पाठ भी किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
समारोह के अंत में पारंपरिक नाटी का आयोजन हुआ, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। मुख्य अतिथि सुषमा ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या दीपिका, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी, अंजना चौहान, स्कूल के स्टाफ सदस्य और एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।