{"_id":"6a8d6dadb2bc706c680c36b9","slug":"video-nahan-joshiyon-wali-gali-landslide-debris-rain-problem-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: डेढ़ महीने बाद भी नहीं सुधरे जोशियों वाली गली के हालात, बारिश से फिर आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: डेढ़ महीने बाद भी नहीं सुधरे जोशियों वाली गली के हालात, बारिश से फिर आया मलबा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:55 PM IST
Link Copied
नाहन के दिल्लीगेट क्षेत्र स्थित जोशियों वाली गली में भूस्खलन के करीब डेढ़ महीने बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण गली में एक बार फिर मलबा आ गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 10 जुलाई को हुई तेज बारिश के दौरान गली के ऊपर स्थित जर्जर डंगा ढह गया था। इसके बाद ऊपर से भारी मात्रा में मलबा बहकर गली में आ गया था। मलबा इतना अधिक था कि गली का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया था।
भूस्खलन के बाद कई परिवारों के सामने घरों से बाहर निकलने तक की समस्या खड़ी हो गई थी। गली में मलबा जमा होने के कारण पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई थी। वहीं, मलबे के दबाव से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचने और उनके गिरने का खतरा पैदा हो गया था।
घटना के बाद प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर गली को दोबारा खोलने के प्रयास शुरू किए गए। डंगा गिरने वाले स्थान के संबंधित लोग भी गली को खोलने और नए डंगे के निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं।
दोबारा मलबा आने से बढ़ी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी प्रयासों के बावजूद गली अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। इसी बीच दो दिन पहले हुई बारिश के दौरान दोबारा मलबा गली में आ गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
लोगों का कहना है कि जब तक जर्जर हिस्से को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया जाता और गली से मलबा हटाकर रास्ते को व्यवस्थित नहीं किया जाता, तब तक बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति पैदा होने की आशंका बनी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से गली के कार्य को जल्द पूरा करवाने और बारिश के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।