{"_id":"6a5cb0864c68dbac6204f283","slug":"video-jagannath-rath-yatra-nahan-bhandara-social-organisations-sirmaur-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान जगह-जगह सजे भंडारे, सामाजिक संगठनों ने निभाई सेवा की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान जगह-जगह सजे भंडारे, सामाजिक संगठनों ने निभाई सेवा की परंपरा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:39 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान शहरभर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। रथयात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रथयात्रा के दौरान रोटरी क्लब नाहन, लायंस क्लब नाहन, इनरव्हील क्लब नाहन, श्री सत्य साईं सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच, पोस्ट ऑफिस संगठन सहित कई संस्थाओं और स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से सेवा शिविर लगाए। श्रद्धालुओं को लाहौरी जीरा, कढ़ी-चावल, हलवा, छोले, जूस, ठंडा मीठा पानी और अन्य प्रसाद वितरित किया गया।
लायंस क्लब ने लगाया विशाल भंडारा
रानीताल के समीप लायंस क्लब नाहन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के संस्थापक सदस्य एवं कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सिरमौरवासियों पर विशेष कृपा है और इस पावन अवसर पर सेवा का अवसर मिलना क्लब के लिए सौभाग्य की बात है।
भंडारे के आयोजन में क्लब के प्रधान सचिन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने भी सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान शहर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।