{"_id":"6ab115c03b5437e22e03bf6a","slug":"video-dadahu-shillai-emerges-champion-in-kabaddi-rajgarh-in-volleyball-and-paonta-in-kho-kho-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ददाहू: कबड्डी में शिलाई, वॉलीबॉल में राजगढ़ और खो-खो में पांवटा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू: कबड्डी में शिलाई, वॉलीबॉल में राजगढ़ और खो-खो में पांवटा बना चैंपियन
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता की कबड्डी स्पर्धा में शिलाई ने राजगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल में राजगढ़ ने पांवटा को, खो-खो में पांवटा ने राजगढ़ को और बैडमिंटन में ददाहू ने पांवटा को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमें अब कुल्लू जिले के भूंतर में 9 से 11 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। आकर्षक मार्चपास्ट और अनुशासन के लिए राजगढ़ ब्लॉक को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य सभी ब्लॉकों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीडीसी अध्यक्ष केएन शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी 16 शिक्षा खंडों से 640 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विभागों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर, सतीश्वर शर्मा, बाबू राम ठाकुर, श्यामा ठाकुर, बलिंद्र शास्त्री, उप प्रधानाचार्य दीप राम शर्मा, जगदीश सैनी, एसएमसी अध्यक्ष जगपाल, रेखा शाह, कमल राव, एडीपीओ वीर सिंह और रणदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शारीरिक शिक्षक और खिलाड़ी छात्राएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।