फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in taruwala school

Sirmour News: हॉकी में मानपुर देवड़ा और बास्केटबॉल में गुरु नानक मिशन स्कूल टीम बनी चैंपियन

Tue, 22 Sep 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
khelkood in taruwala school
तारुवाल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर -14 खेल प्रतियोगिता में बास्केटबाल चैंपियन बनी
(सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन




पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा के प्रदर्शन करने का एक बेहतर मंच : डॉ. एनपीएस नारंग
पांवटा साहिब तारुवाला स्कूल में अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब तारुवाला में अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जेएस कन्याल रहे। पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य जेएस कन्याल और इकबाल कौर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल समेत मेजर गेम्स हो रही है। तारुवाला स्कूल खेल मैदान में हॉकी का

फाइनल मैच में मानपुर देवड़ा ने गुरु नानक मिशन स्कूल टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा दिया।
बास्केटबॉल के फाइनल में गुरु नानक मिशन स्कूल ने जामनीवाला टीम को हरा कर खिताब जीत लिया। वहीं, छात्र स्कूल नाहन ने कोटड़ी व्यास को हरा कर ट्रॉफी जीत ली है। फुटबॉल में गुरु नानक मिशन स्कूल ने रोज आर्किड को 1-0 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. एस. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने कहा कि आज के दौर में खेलों का विशेष महत्व है। बच्चों को खेलों के साथ अनुशासन, अपने गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए, खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच (प्रतियोगिता) मिला है। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में लोकनृत्य, भांगड़ा समेत कई बेहतर प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान माया राम कपूर, पंचायत प्रधान बद्रीपुर प्रीतिका सैनी, पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह सैनी, कोटड़ी व्यास स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन जोशी सहित स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ------------

तारुवाल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर -14 खेल प्रतियोगिता में बास्केटबाल चैंपियन बनी

तारुवाल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर -14 खेल प्रतियोगिता में बास्केटबाल चैंपियन बनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed