{"_id":"6a955af943476aeddb08d06b","slug":"video-dadahu-school-wins-block-level-volleyball-tournament-for-girls-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: छात्राओं की खंड स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में ददाहू स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: छात्राओं की खंड स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में ददाहू स्कूल विजेता
खंड स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की छात्राओं का दबदबा रहा। इस स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सोमवार को कमलाड स्कूल में संपन्न हुई अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पहले दो मुकाबलों में इस स्कूल की छात्राओं ने आंजी बनुना व मलगांव स्कूल की छात्राओं को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबला कन्या उच्च पाठशाला ददाहू व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू स्कूल की छात्राओं के बीच खेला गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने कन्या स्कूल को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।