{"_id":"6760149d2d89b8b9300c8a9c","slug":"increase-in-patients-suffering-from-cold-cough-and-infection-due-to-dry-cold-nahan-news-c-177-1-nhn1002-138977-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शुष्क ठंड से सर्दी, खांसी और संक्रमण के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शुष्क ठंड से सर्दी, खांसी और संक्रमण के बढ़े मरीज
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
Link Copied
बच्चे और बुजुर्ग आ रहे ज्यादा चपेट में संवाद न्यूज एजेंसी कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में खांसी, जुकाम और बुखार के रोगी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लंबे अरसे से बारिश न होने के कारण शुष्क सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर खांसी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। कुछ रोगियों में बुखार के लक्षण भी पाए जा रहे हैं। कालाअंब के निजी क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा और डॉ. अजय गोयल ने बताया कि इलाके में शुष्क सर्दी के चलते खांसी, जुकाम और बुखार के रोजाना दर्जनों मरीज आ रहे हैं। इनमें हर आयु वर्ग के रोगी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोगियों को रोगावस्था अनुसार उपचार और हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा रोगी और उसके परिजनों को सर्दी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। कालाअंब स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) औषद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर राणा ने बताया कि डिस्पेंसरी में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। उनको उपचार के साथ-साथ परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि बीमार होने पर चिकित्सक से ही उपचार लें। नीम हकीमों के चक्कर में न फंसें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।